Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रानीपुर थाने में बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारा:थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा के...

रानीपुर थाने में बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारा:थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित, दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता


बहराइच के रानीपुर थाना परिसर में बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर भव्य हनुमान जी पूजन, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल नेतृत्व थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ‘सिंघम’ ने किया, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा रही। हनुमान जी की भव्य आरती के साथ शुरू हुए इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। उनके इस सेवा भाव को देखकर लोग भावुक हो उठे और उनकी जमकर सराहना की। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, बूंदी, शीतल जल सहित श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसकी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शाकिर अहमद, अजय सिंह, राम कुमार उर्फ पिंटू सिंह, गुड्डू पाठक, रमजान गुलजार, ठेकेदार मुस्तकीम अहमद, अरशद अहमद, आनंद कुमार गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोकुलपुरा, पत्रकार एवं समाजसेवी आसिफ सिद्दीकी, इंतजार अहमद, अमर मेहंदी आर्टिस्ट, इसरार अहमद, दयाशंकर सिंह, छेदन सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ निरीक्षक शैलेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक मन्तराम, विनोद कुमार पाण्डेय, योगेन्द्र यादव, विनोद राव, हेड मोहर्रिर दिनेश कुमार यादव तथा थाना रानीपुर की पूरी पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ‘सिंघम’ केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले जनप्रिय अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में थाना रानीपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर जनता का विश्वास मजबूत किया है। भंडारे में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का प्रमाण था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments