Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)12 दिन से वार्ड अंधेरे में, टूटा पोल नहीं सुधरा:खुटहन में शिकायतें...

12 दिन से वार्ड अंधेरे में, टूटा पोल नहीं सुधरा:खुटहन में शिकायतें बंद होने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

#बस्ती_न्यूज

नगर बाजार के मोहल्ला खुटहन (वार्ड नंबर 4, अटल नगर) में पिछले 12-13 दिनों से बिजली संकट गहराया हुआ है। आंधी के कारण एक विद्युत पोल टूटकर गिर गया था, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लगातार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। नगर पंचायत नगर बाजार कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष यशराज के.के. ने इस गंभीर समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता/उपखंड अधिकारी को पत्र भेजकर विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय उपभोक्ता अर्जुन यादव ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पोर्टल पर कई बार शिकायतें दर्ज कराईं। यशराज के.के. के अनुसार, शिकायत संख्या PU01062600374 और PU01062605900 को बिना समस्या का समाधान किए ही ‘बंद’ कर दिया गया। इसके बाद 2 जून को PU02062602165 संख्या से एक नई शिकायत दर्ज करानी पड़ी। हालांकि, जमीनी स्तर पर अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ है और टूटा हुआ पोल अभी भी वहीं पड़ा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष यशराज के.के. ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागीय कर्मचारी बिना काम किए ही पोर्टल पर ‘ओके’ दर्ज कर शिकायतों को बंद कर रहे हैं। उन्होंने इसे घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी बताया, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और शासन-प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से नया विद्युत पोल लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही, फर्जी तरीके से शिकायतें बंद करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार अंधेरे में रहने से उनका दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता राजित राम ने बताया कि मामले के निस्तारण के लिए एक टीम लगाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments