Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित:जीएसटी करदाताओं को दी गई तकनीकी बारीकियों...

इटवा में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित:जीएसटी करदाताओं को दी गई तकनीकी बारीकियों की जानकारी


राज्य कर विभाग द्वारा इटवा तहसील मुख्यालय स्थित मंगलवार को पांच बजे जेकेजे होटल के सभागार में एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीएसटी करदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक करना था। कार्यक्रम में उपायुक्त खंड एक सौरभ बंधु ने बताया कि यह आयोजन शासन के निर्देश पर किया जा रहा है। इसमें जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों, ई-इनवॉइसिंग, सुगम रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट और नियम 14ए के नवीन प्रावधानों (जीएसटी 2.0) से व्यावहारिक रूप से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, अपंजीकृत व्यापारियों के लिए एक विशेष पंजीकरण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उनका पंजीकरण किया गया। उपायुक्त खंड दो विजय सिंह विशेन ने बताया कि इटवा जनपद प्रदेश के पांच पिछड़े जनपदों में शामिल है। उन्होंने देश की समृद्धि में व्यापारियों के विशेष योगदान पर जोर दिया और सभी से अपने कागजात सुरक्षित रखने, टैक्स की जानकारी रखने तथा समय पर जमा करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय में संपर्क कर समस्या का समाधान कराया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी किया। कार्यक्रम में एसी खंड एक मनोज वर्मा ने भी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर अधिवक्ता महातम प्रसाद गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, महामंत्री अनिल जायसवाल, ओम छापड़िया, जेपी अग्रहरि, संतोष जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, वसीउल्लाह, सौरभ छापड़िया, राजू सिंह, संतोष जायसवाल, माधव कसौधन, रिशु सरदार, शिव शंकर जायसवाल, कलाम, शुभांकर छापड़िया, हरि ओम सोनी, बास देव सोनी, अब्दुल वहीद, हर्षित जायसवाल, विकास, राहुल अग्रहरि, डब्लू अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments