Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगरबाजार में पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:गंभीर हालत में...

नगरबाजार में पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया मामला

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना रात करीब 11 बजे अकलाखोर स्थित शशिकांत के आरा मशीन पर हुई। ग्राम रमवापुर कला निवासी अजय कुमार सिंह किसी आवश्यक कार्य से वहां रुके हुए थे। इसी दौरान मुड़िला कठार निवासी जितेंद्र कुमार, सुरेश, हृदयराम और दो अज्ञात व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अजय कुमार सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बह गया। आरोप है कि हमलावर जाते समय अजय को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल अजय को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के भाई राम सिंह की तहरीर पर थाना नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments