HomeHealth & Fitnessपरिवहन मुख्यालय पर नये एटीसी प्रवर्तन व संभाग में आरटीओ ने लिया...

परिवहन मुख्यालय पर नये एटीसी प्रवर्तन व संभाग में आरटीओ ने लिया चार्ज

लखनऊ। परिवहन विभाग में स्थानांतरण सत्र के दौरान राजधानी लखनऊ विभागीय मुख्यालय से लेकर लखनऊ संभाग के प्रमुख सीटों पर भी अधिकारियों के तबादले हुए, जबकि देवां रोड विस्तार पटल पर पूर्व की ही भांति कार्यभार संभाल रहे परिवहन अधिकारी को ऐसे ही नयी तैनाती दे दी गयी।

विभागीय मुख्यालय यानी परिवहन आयुक्त कार्यालय से स्थानांतरित हुए अपर परिवहन आयुक्त संजय सिंह का तबादला झांसी जोन डीटीसी पद पर होने और यहां उनके स्थान पर झांसी जोन के ही डीटीसी पद पर रहे परिवहन अधिकारी केडी सिंह गौर ने मंगलवार के दिन नवागत एटीसी इनफोर्समेंटय का कार्यभार मुख्यालय पर संभाला। इस दौरान उन्होंने अपने विंग में तैनात कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और उससे पूर्व परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन को रिपोर्ट किया। 

वहीं दूसरी तरफ स्थानांतरण सत्र में आरटीओ प्रशासन लखनऊ पद पर तैनात रहे संजय कुमार तिवारी का तबादला इसी पद पर आगरा संभाग के लिये हो गया था, जबकि उनके पद पर आगरा के आरटीओ प्रशासन का स्थानांतरण लखनऊ आरटीओ के लिये हो गया। इसी क्रम में मंगलवार को ही नवागत आरटीओ प्रशासन अरूण कुमार ‘वार्ष्णेय’ ने पहले टीपीनगर संभागीय परिवहन कार्यालय में चार्ज लिया और फिर मुख्यालय स्थित जोनल आफिस में डीटीसी लखनऊ जोन राधेश्याम को रिपोर्ट किया। 

इससे पूर्व संभागीय कार्यालय में उनके कार्यभार संभालने के दौरान आरटीओ संजय कुमार तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन प्रभात कुमार पांडे, एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन आलोक यादव, आरआई प्रशांत कुमार, आरआई विष्णु कुमार सहित स्टाफ के सभी लोग मौजूद रहे। बता दें कि नये एटीसी प्रवर्तन केडी सिंह गौर इससे पूर्व गाजियाबाद, झांसी आदि में कार्यरत रहें जबकि 1999 बैच के नये आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार भी अधिकांशत: पश्चिमी यूपी में ही जैसे आगरा, गाजियाबाद, बदायूं आदि परिवहन कार्यालयों में ही तैनात रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments