Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लालगंज में अवैध मिट्टी खनन जारी:नौना रमपुरवा, अमोड़वा समेत कई गांवों में...

लालगंज में अवैध मिट्टी खनन जारी:नौना रमपुरवा, अमोड़वा समेत कई गांवों में जेसीबी से खुदाई

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र के नौना रमपुरवा, अमोड़वा और बानपुर समेत कई गांवों में जेसीबी और लीडर मशीनों से अवैध मिट्टी खनन का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। दिन-रात इन मशीनों का उपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी खोदी जा रही है, जिससे पर्यावरण और स्थानीय किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। खनन माफिया राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जेसीबी मशीनें दिन-रात गरज रही हैं और बेखौफ तरीके से धरती खोदी जा रही है। यह अवैध गतिविधि मुंडेरवा पुलिस की नाक के नीचे चल रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस अवैध खनन से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उनकी उपजाऊ कृषि भूमि गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे उनका भविष्य दांव पर लग गया है। अवैध धंधे से तंग आकर ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है। जो ग्रामीण आवाज उठाने की कोशिश करते हैं, उन्हें धमकियां मिल रही हैं। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यह सिंडिकेट किसी सफेदपोश के रसूख के दम पर फल-फूल रहा है। अवैध कमाई थानों से लेकर उच्चाधिकारियों के दफ्तरों तक पहुंच रही है। पुलिस और खनन माफिया के बीच कथित सांठगांठ के कारण पूरा सिस्टम फेल होता दिख रहा है। ऊंचे रसूख के आगे जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों और स्थानीय बुद्धिजीवियों का सवाल है कि क्या प्रशासन क्षेत्र के पूरी तरह तबाह होने के बाद ही जागेगा? यह पूरा मामला अवैध खनन से जुड़ा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। खनन विभाग के अधिकारी प्रशांत यादव से जानकारी करने पर उन्होंने बताया जल्द ही जिम्मेदार अधिकारी को भेज कर जांच कराई जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments