HomeHealth & Fitnessजब सेना के पायलट ने सरेआम गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

जब सेना के पायलट ने सरेआम गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

पायलट : भारतीय सेना के एक पायलट ने पासिंग-आउट परेड के तुरंत बाद अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर चौंका दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। यह दिल छू लेने वाला पल महाराष्ट्र के नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (सीएएटीएस) में पासिंग-आउट परेड के बाद हुआ। 

एक्स पर वीडियो वायरल 
वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने पोस्ट किया। इसमें भारतीय सेना के एविएशन कैप्टन भरत भारद्वाज ने पासिंग-आउट परेड के बाद पूरा करने के तुरंत बाद अपनी प्रेमिका आरुषि को शादी का प्रस्ताव दिया। अपनी औपचारिक सैन्य वर्दी पहने हुए, वह रनवे पर आए, घुटनों के बल बैठे और सगाई की अंगूठी पहनाकर आरुषि को प्रपोज किया। पास में खड़ा एक सेना का हेलीकॉप्टर इस खूबसूरत दृश्य की पृष्ठभूमि बना रहा था। प्रस्ताव के वीडियो में आरुषि को स्पष्ट रूप से आश्चर्यचकित होकर प्रस्ताव स्वीकार करते हुए दिखाया गया है, जबकि परिवार के सदस्य, साथी अधिकारी, प्रशिक्षक और मेहमान तालियों गूंज से उठे। कैप्शन में लिखा गया, ‘नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित पासिंग आउट परेड का समापन एक भावुक क्षण के साथ हुआ, जब कैप्टन भरत भारद्वाज ने अपनी पार्टनर को शादी का प्रस्ताव दिया।’ 

‘मंगेतर के लिए यादगार बनाना चाहता था दिन’ 
कैप्टन भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने इस अवसर को इसलिए चुना क्योंकि यह उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वे बोले कि, ‘आज हम सब पायलट और प्रशिक्षक बन गए हैं। आज हम सबके लिए बहुत बड़ा दिन था। हमारी मेहनत रंग लाई। हम दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच सालों से जानते हैं। मुझे नहीं लगता कि उसे शादी का प्रस्ताव देने के लिए इससे बेहतर कोई दिन हो सकता है। आज मेरे परिवार के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। मैं अपनी मंगेतर के लिए भी इस दिन को यादगार बनाना चाहता था। यही मेरा पूरा मकसद था।’

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 
इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया। एक यूजर ने लिखा कि, ‘किसी उपलब्धि का जश्न मनाने का शानदार तरीका। सम्माननीय।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘भाई ने एक साथ दो खुशियां मनाईं।’ तीसरे ने लिखा कि, ‘देश की सेवा करने से लेकर प्यार की एक नई यात्रा शुरू करने तक कैप्टन भरत भारद्वाज के प्रस्ताव ने पासिंग आउट परेड को वास्तव में अविस्मरणीय बना दिया।’ चौथे ने लिखा कि, ‘कितना सुंदर और भावुक क्षण! इस खुशहाल जोड़े को उनके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’ 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments