HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार सम्बन्धी सेवाओं एवं शुल्क निर्धारण के सम्बन्ध...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार सम्बन्धी सेवाओं एवं शुल्क निर्धारण के सम्बन्ध में की गई बैठक

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आधार नामांकन एवं अद्यतन (अपडेट) सेवाओं के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। बैठक के दौरान आधार अपडेशन के सम्बन्ध में शुल्कों आदि के निर्धारण पर चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आधार नामांकन/अद्यतन केंद्रों पर उपर्युक्त निर्धारित शुल्क से अधिक राशि का भुगतान न करें। यदि किसी केंद्र द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि ली जाती है, तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी अथवाUIDAI हेल्पलाइन 1947 पर की जा सकती है।
उन्होने यह भी बताया कि विभिन्न आधार सम्बन्धी सेवाओं के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए पंजीकरण निःशुल्क है, अनिवार्य अपडेट के लिए बच्चों हेतु (5-7) व (15-17) के लिए निःशुल्क है। बच्चों के लिए निःशुल्क संशोधन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर, 2026 निर्धारित है। इसके अलावा बायोमेट्रिक, आइरिस व फोटोग्राफ अपडेट हेतु शुल्क रू0 125 रखा गया है। नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नम्बर, लिंग आदि अपडेट के लिए रूपये 75 निर्धारित किया गया है। पोर्टल पर ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करने के लिए 14 जून, 2026 तक निःशुल्क है, उसके उपरान्त रू0 75 शुल्क निर्धारित किया गया है। फिजिकल आधार कार्ड(ऑनलाइन) के लिए शुल्क रूपये 75 निर्धारित किया गया है तथा कलर प्रिंट के लिए रूपये 40 शुल्क रखा गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, जमुनहा एस0के0 राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments