श्रावस्ती।जनपद के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज वीडियो कांप्रेंसिंग के माध्यम से जनपद की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की । जिलाधिकारी द्वारा उन्हे अवगत कराया गया की जनपद की बाढ़ तैयारियां लगभग पूर्ण हो गयी हैं अवशेष तैयारियां 15 जून तक पूर्ण हो जायेंगी । जिलाधिकारी ने बताया की जनपद मे 28 बाढ़ शरणालय , 19 बाढ़ चौकी, 09 पशु शरणालय बनाये गये हैं । बाढ़ राहत सामग्रियों के टेंडर प्रकाशित कर दिये गये हैं । बाढ़ कार्ययोजना बन गयी है और बाढ़ कंट्रोल रूम समेत अन्य कंट्रोल रूम 15 जून से प्रभावी हो जायेंगे । जनपद को 1 टुकड़ी एसडीआरएफ एवं 2 टुकड़ी फ्लड पीएसी आवंटित की गयी है । जनपद द्वारा शासन से 1 टुकड़ी एनडीआरएफ की भी डिमांड की गयी है । प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया की बाढ़ खंड की समस्त परियोजनायें 15 जून तक पूर्ण कर ली जायें और अगर समयाभाव मे कार्य पूरा न हो पा रहा हो तो सुरक्षित स्तर तक कार्य पूर्ण कर उसका शपथ पत्र संबंधित एजेंसी से प्राप्त कर लें । समस्त कालसेंटर 15 जून से प्रभावी हो जायें ।
प्रभारी मंत्री ने की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












