#बस्ती_न्यूज
अमोढ़ा राजकोट के सामने स्थित ऐतिहासिक अमोढ़ा रानी जलाशय पूरी तरह सूख गया है। पानी की एक बूंद भी न होने के कारण यह अब बच्चों का क्रिकेट मैदान बन गया है, जहां वे सुबह-शाम खेलते नजर आते हैं। यह जलाशय रामजानकी मार्ग पर स्थित है और इसे अमोढ़ा की रानी तलाश कुंवरि से जोड़ा जाता है। जनश्रुति के अनुसार, रानी शाम को यहां मछलियों को चारा खिलाने आती थीं। वर्तमान में, जलाशय में पानी नहीं है और चारों ओर घास-फूस उग आई है, जिससे इसका स्वरूप मैदान जैसा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग की उपेक्षा के कारण इस ऐतिहासिक जलाशय का अस्तित्व खतरे में है। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद जलाशय में पानी नहीं भरा गया है, जबकि शासन ने सूखे तालाबों और पोखरों में पशुओं और पर्यावरण के हित में पानी भरवाने के निर्देश दिए थे। जून माह शुरू होने के बाद भी यह जलाशय सूखा पड़ा है। अमोढ़ा के ग्राम विकास अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही जलाशय में पानी भरवाने की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने जलाशय के सुंदरीकरण की भी मांग की है। उनकी मांग है कि यहां पक्के घाट और सीढ़ियां बनाई जाएं, साथ ही अमोढ़ा रानी तलाश कुंवरि से जुड़े इतिहास की जानकारी देने वाला एक सूचनापट्ट भी लगाया जाए, ताकि पर्यटकों को इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा रानी में जलाशय सूखा:निर्देश के बाद भी नहीं भरा पानी, ऐतिहासिक महत्व बताने के लिए सूचनापट्ट लगाने का आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












