Homeजिला / लोकल (Local News)रक्षा नेतृत्व में होगा बड़ा बदलाव, सालभर में बदलेंगे सभी शीर्ष चेहरे

रक्षा नेतृत्व में होगा बड़ा बदलाव, सालभर में बदलेंगे सभी शीर्ष चेहरे


नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और नौसेना प्रमुख बदलने के बाद इस साल के अंत तक भारतीय सशस्त्र बलों का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह बदल जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मंगलवार को ‘कर्तव्य भवन’ में देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मुलाकात की। दोनों ही अधिकारियों ने 31 मई को अपने-अपने पद संभाले हैं।
देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तौर पर कार्यभार संभालने वाले जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि सशस्त्र बलों में बदलाव के लिए संगठनात्मक सुधार पर मुख्य फोकस होगा। इसी तरह नए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा, ‘मैं अपनी जिन्दगी का हर एक दिन नौसेना को बेहतर, मजबूत, तेज और ज्यादा असरदार बनाने में लगाऊंगा, ताकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्रीय विकास के हितों की सेवा कर सके।  
नए सीडीएस जनरल सुब्रमणि मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से जूनियर हैं, लेकिन अब पदानुक्रम में सबसे आगे हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी आर्मी चीफ पद से इसी महीने के आखिर में रिटायर हो रहे हैं, लेकिन एयर चीफ के पास अभी 5 महीने बाकी हैं। शीर्ष अधिकारियों में फेरबदल बेशक इस उम्मीद में किया जाना है कि मौजूदा सिस्टम जारी रहेगा और प्रस्तावित इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड तब तक चालू नहीं होंगे। 
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामथ भी रिटायर हो रहे हैं।  एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह 30 अक्टूबर को रिटायर होंगे। हाल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब इस साल रक्षा विभाग में इतना बड़ा बदलाव होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments