निचलौल के बंदी बिशनपुरा गांव में गुरुवार को एक घर में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। यह हादसा खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ। परिवार की बेटी की सगाई से ठीक पहले यह घटना हुई, जिससे खुशियों का माहौल प्रभावित हुआ। रविंदर चौहान के घर पर उनकी बेटी प्रीति खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। रविंदर चौहान ट्रक चालक हैं और रोजी-रोटी के लिए प्रदेश से बाहर रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी खेत में काम करने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार को घर से सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका। घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े, नगदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। प्रीति की सगाई के लिए खरीदा गया सारा सामान भी इस आग में नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो चुका था और केवल मकान की दीवारें ही बची थीं। हादसे के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी और नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बिशनपुरा में सगाई से पहले घर में लगी आग:खाना बनाते समय समय हुआ हादसा, लाखों का सामान जला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












