Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:चार लोग घायल,...

बस्ती में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:चार लोग घायल, कुदरहा के पास राम जानकी मार्ग पर हादसा

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर चकिया गांव के गांधी आश्रम के पास गुरुवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया था। यह घटना शाम लगभग चार बजे हुई। ग्राम नकैला, थाना सकलपुर, जिला सीतापुर निवासी अरबी पुत्र दूबर अली और शमसुद्दीन पुत्र जहीरूद्दीन बेड शीट बेचकर मोटरसाइकिल से उरुवा बाजार वापस जा रहे थे। चकिया के पास पहुंचते ही उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर रामपुर की तरफ से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर नगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी बदल और उसका पुत्र दिनेश सवार थे। जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा भिजवाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बदल को मृत घोषित कर दिया। अरबी और शमसुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments