Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज आंधी में दीवार-टीन गिरी:गौर में वृद्ध गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

तेज आंधी में दीवार-टीन गिरी:गौर में वृद्ध गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के तेनुवा गांव में तेज आंधी के कारण मिट्टी की दीवार और टीन गिरने से एक 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, तेनुवा गांव निवासी पृथ्वी पाल यादव (70) पुत्र धर्मो आंधी के दौरान अपने घर के पास मौजूद थे। इसी समय मिट्टी की दीवार और टीन अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments