Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल का प्रदर्शन:बहराइच में शंकरपुर चौराहे...

गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल का प्रदर्शन:बहराइच में शंकरपुर चौराहे पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कार्रवाई की मांग


बहराइच के मोहरबा में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह घटना मोहरबा के दर्जिन पुरवा गांव के पास नहर के किनारे सामने आई। इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शंकरपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गौ वध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाज सेवी मनीष पांडे ने किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के कार्यों की निंदा करते हुए गौ हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। जानकारी के अनुसार, बीती रात मोहरबा गांव निवासी कौशल की गाय को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया था। बाद में उसका वध कर अवशेष नहर किनारे फेंक दिए गए। थाना प्रभारी हरिकेश सिंह के आश्वासन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया शांत यह प्रदर्शन बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे समाप्त हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments