— नौकरी रोजगार, स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा, रोटी कपड़ा और मकान की सौ फीसदी गारंटी,और पेंशन पांच हजार रुपए करने की मांग
लखनऊ। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ताओं को नौ जून को कानपुर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। कानपुर के शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क बगिया गेट नंबर चार से मुख्यमंत्री आवास लखनऊ के लिए निकलने वाली शांति मार्च पदयात्रा में शामिल होने के निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी नौकरी रोजगार, स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा ,रोटी कपड़ा और मकान की सौ फीसदी गारंटी के लिए सामाजिक समानता कानून बनाने, पेंशन ₹5000 महीना करने, सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने, आरक्षण कोटा बढ़ाने, चलन क्रिया के सभी श्रेणियों के दिव्यांगों को सभी नौकरियों में समान अवसर देने सहित 22 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। सरकार दिव्यांगों की आवाज को दबाना चाहती है जिसे राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।












