*घटना का संक्षिप्त विवरण-* जनार्दन सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी ग्राम नया नगर बिशुनपुर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक अदद प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी ने अपनी जमीन बेचकर 2200000/- (बाइस लाख) इंडियन बैंक शाखा चमरूपुर महदेईयां ब्रांच के खाता संख्या 50323009798 में जमा किया गया था। उक्त बैंक के पूर्व मैनेजर श्री दिनेश कुमार पासवान एवं उनके असिस्टेंट मैनेजर श्री निखिल कुमार पासवान द्वारा मुझे जोर देकर रुपया 2200000/-रु0 की एफडी करवा दी गई तथा मेरी बिना जानकारी के मेरे द्वारा जमा किए गए धनराशि रुपया 2200000/- की एफडी पर बैंक प्रबंधक दिनेश कुमार एवं सहायक बैंक प्रबंधक निखिल कुमार के द्वारा सांठ-गांठ करके मेरे एफडी पर रुपया 1980000/-रु0 का लोन स्वीकृत कर दिया गया । प्राप्त प्रा0पत्र की जांच की गयी तो घटना सत्य पायी गयी । जांच के क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 68/2026 धारा 316(5),318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था
उक्त के क्रम में दिनांक 30.05.2026 को असिस्टेन्ट ब्रान्च मैनैजर निखिल कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है ।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा श्रीदत्तगंज क्षेत्रांतर्गत हुई गबन की घटना में नामित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह* के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री अविरल शुक्ला थाना श्रीदत्तगंज के कुशल नेतृत्व में-
आज दिनांक 02.06.26 को थाना श्रीदत्तगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2026 धारा 316(5),318(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दिनेश कुमार पासवान उम्र 34 वर्ष पुत्र रामसागर पासवान नि0 ग्राम मुरतनवा परमेश्वरपुर थाना चिलुवाताल जनपद गोरखपुर को चिलुआताल जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
*अभियुक्त का विवरण –*
1. दिनेश कुमार पासवान उम्र 34 वर्ष पुत्र रामसागर पासवान नि0 ग्राम मुरतनवा परमेश्वरपुर थाना चिलुवाताल जनपद गोरखपुर
*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि सादर निवेदन है कि मैने अपन सह प्रबंधक के साथ मिलकर बैंक का टारगेट पूरा करने के उद्देश्य से खाताधारक जनार्दन सिंह को जोर दबाव देकर जमा धनराशि 22,00,000 की एफडी की गई एवं खाताधारक की जानकारी के बिना ही एफडी के 90% धनराशि रुपया 19,80,000 का लोन कर खाताधारक के खाते में जमा किया गया ।
*गिरफ्तार कर्ता टीम -*
1. थानाध्यक्ष श्री अविरल शुक्ला
2. व0उ0नि0 श्री अशोक कुमार
3. व0उ0नि0 श्री रामधारी दिनकर
4. आरक्षी रवि दूबे












