देबारुआ थाना क्षेत्र के माधवपुर में स्थित निर्माणाधीन मत्स्य मंडी में बुधवार दोपहर एक हादसा हुआ। लगभग 12 बजे निर्माणाधीन गेट की छत की ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरी छत निर्माण सामग्री सहित ढह गई। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इस घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, अभियंताओं और ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। डॉ. सलाम ने सरकार से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये और सभी घायल मजदूरों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान करने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पार्टी आंदोलन करने पर विवश होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
निर्माणाधीन गेट गिरा, एक मजदूर की मौत:कांग्रेस नेता ने उच्च स्तरीय जांच और मुआवजे की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












