नानपारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलीनाथन बसंतपुर निवासी अनिल पुत्र राम बहोरी रिखीगांव में वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। गुरुवार सुबह वह अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल से दुकान का सामान लेने नानपारा जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे सिधौरा के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनिल की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश यादव अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नानपारा में सड़क हादसे में वेल्डिंग कारोबारी की मौत:कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












