महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज स्थित नाथनगर बीट के जंगल में गुरुवार को एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर चौक पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान चौक थाना क्षेत्र के धरमौली ग्राम सभा के डुमरभार टोला निवासी फूलमती (35) पत्नी इंद्रजीत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, फूलमती गुरुवार सुबह घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर में विवाद चल रहा था। जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने जंगल में देखा शव इसी बीच जंगल की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने नाथनगर बीट के जंगल में एक जामुन के पेड़ से पीले रंग की साड़ी के फंदे के सहारे महिला का शव लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। तीन बेटों का रो-रोकर बुरा हाल महिला की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनके तीन पुत्र उपेंद्र, गोविंद और अरविंद का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल और बाद में पोस्टमार्टम हाउस पर जुटी रही। सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव:महराजगंज में घरेलू विवाद की बात सामने आई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












