संत कबीर नगर, 04 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत खटौली में नवनिर्मित मुख्यमंत्री आवासीय कंपोजिट विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा नवनिर्मित मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में प्रयुक्त किया जा रहे ईटों की स्ट्रैंथ चेकिंग लोक निर्माण विभाग से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा दीवारों में किए जा रहे प्लास्टर की गुणवत्ता की जांच हेतु प्रयोग किया जा रहे मसाले का सैंपल की जांच हेतु निर्देशित किया गया।
मंत्री ने संबंधित विभाग एवं कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि विद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए।












