श्रावस्ती।सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद श्रावस्ती को 02 नई पीआरवी स्कॉर्पियो व 04 दो पहिया वाहन आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों का लक्ष्य न केवल क्षेत्र में पुलिस गश्त को मजबूत करना है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों तक तुरंत और प्रभावी सहायता पहुंचाना भी है।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान द्वारा इन पीआरवी वाहनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।नवीन पीआरवी वाहन जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सतर्क निगरानी एवं नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए गए है।ये वाहन जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बॉडी वॉर्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल (MDT) तथा सीयूजी मोबाइल फोन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हैं, जिससे पुलिस बल की प्रतिक्रिया क्षमता, पारदर्शिता एवं जनविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।साथ ही इन वाहनों में मेडिकल किट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिसकर्मी आमजन को तुरंत प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें।
श्रावस्ती पुलिस डायल 112 बेड़े में शामिल हुईं 02 नई पीआरवी स्कॉर्पियो व 04 दो पहिया वाहन पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया क्षेत्र में रवाना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












