जमुनहा/श्रावस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकासखंड जमुनहा क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शासन द्वारा संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ए.पी.ओ. मनरेगा जमुनहा, ए.डी.ओ. कोऑपरेटिव जमुनहा तथा ग्राम पंचायत पटना के प्रधान प्रतिनिधि गौरी शंकर सोनी सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने पेड़ों को मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान भी किया।
श्रावस्ती के जमुनहा में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण:’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












