Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में छत के रास्ते दो घरों में घुसे चोर:50 लाख के...

बहराइच में छत के रास्ते दो घरों में घुसे चोर:50 लाख के जेवर और 35 हजार नकद ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी


बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के अचौलिया गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश करीब 50 लाख रुपये के जेवरात और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अचौलिया गांव निवासी हरिशंकर सिंह और विवेक सिंह अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात भोजन करने के बाद सभी सो गए थे। देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर छत के रास्ते दोनों घरों में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। अलमारी और बक्से तोड़कर समेट ले गए जेवर चोरों ने घर में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ितों के अनुसार, चोरी हुए सामान में सोने की सात अंगूठियां, कान के झुमके, चेन, मंगलसूत्र और पायल शामिल हैं। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 35 हजार रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए। मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच रानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments