#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत 33/11 केवीए बिजली उपकेंद्र विक्रमजोत पर एसडीओ द्वारा एक लाइनमैन के स्थानांतरण आदेश जारी करने के बाद सभी लाइनमैन भड़क गए। उन्होंने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया, जो एसडीओ द्वारा आदेश वापस लेने के आश्वासन के बाद शांत हुआ। यह घटना तब हुई जब विक्रमजोत उपकेंद्र के एसडीओ अक्षय यादव ने रिधौरा फीडर पर तैनात संविदाकर्मी कुशल लाइनमैन जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा के स्थानांतरण का पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा। इस सूचना के मिलते ही पावरहाउस के सभी लाइनमैन आक्रोशित हो गए। लाइनमैनों ने इसे अपने वरिष्ठ साथी के खिलाफ मनमाना आदेश बताते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया और उग्र प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान संविदाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के उपभोक्ता भी एकजुट हो गए। स्थानीय जिला पंचायत सदस्य आदित्य प्रताप पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी लाइनमैनों को लेकर एसडीओ अक्षय यादव के कार्यालय में बातचीत की। एसडीओ द्वारा स्थानांतरण आदेश वापस लेने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध में एसडीओ अक्षय यादव ने बताया कि पिछले दिनों आंधी-पानी के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। लाइनमैन जगदंबा प्रसाद ने अपना नंबर स्विच ऑफ कर रखा था, जिससे उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। प्रदर्शन के दौरान जगदंबा प्रसाद, सुखराम, अभिषेक गौड़, लवकुश मिश्रा, श्रवण कुमार, विनोद, शेखर, रामू, आशीष कुमार सहित कई अन्य लाइनमैन मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में लाइनमैन ट्रांसफर आदेश पर भड़के, कार्य बहिष्कार:एसडीओ के आश्वासन पर शांत हुआ प्रदर्शन; मामला सुलझा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












