Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में दैनिक भास्कर की खबर का असर:जमुनहा में वर्षों का इंतजार...

श्रावस्ती में दैनिक भास्कर की खबर का असर:जमुनहा में वर्षों का इंतजार खत्म, भक्ला पुल के अधूरे हिस्से पर निर्माण कार्य शुरू


श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। लक्ष्मनपुर सेमरहानिया से नासिरगंज मार्ग पर स्थित भक्ला पुल के अधूरे हिस्से पर आखिरकार निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से अधर में लटके इस काम के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे हर वक्त हादसे का डर बना रहता था। इस गंभीर समस्या और ग्रामीणों के दर्द को ‘दैनिक भास्कर’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में अधिकारियों ने सुध ली और पुल के अधूरे पड़े हिस्से पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया। ग्रामीणों में खुशी की लहर, जताया आभार निर्माण कार्य के लिए मशीनें और मजदूर लगते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने ‘दैनिक भास्कर’ की मुहिम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि जनहित के इस मुद्दे को मजबूती से उठाने के कारण ही वर्षों पुरानी इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम बढ़ा है। ग्रामीणों मनोज श्रीवास्तव, सुधीर वर्मा, समद और सिराज सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता (क्वालिटी) का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। लोगों को उम्मीद है कि कार्य पूरा होने से लक्ष्मनपुर सेमरहानिया, नासिरगंज और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सुरक्षित एवं सुगम रास्ता मिलेगा, जिससे आने वाले बाढ़ के दिनों में भी उनकी राह आसान हो जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments