श्रावस्ती पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी नगमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार, प्रताड़ना से तंग आकर नगमा ने 1 जून 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह घटना हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में हुई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर हरदत्तनगर गिरन्ट थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान और प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने आरोपी शहबाज खाँ पुत्र कमाल खाँ को उम्मेदपुरवा मोड़ लालू भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया। शहबाज खाँ ग्राम रानीसीर, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट, जनपद श्रावस्ती का निवासी है।
जमुनहा में दहेज हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार:महिला ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, न्यायालय में किया गया पेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











