Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़, वांछित गिरफ्तार:सामूहिक बलात्कार व SC/ST एक्ट का आरोपी,...

श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़, वांछित गिरफ्तार:सामूहिक बलात्कार व SC/ST एक्ट का आरोपी, पैर में लगी गोली


श्रावस्ती पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सोनवा और कोतवाली भिनगा की संयुक्त पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त सामूहिक बलात्कार, षड्यंत्र, SC/ST एक्ट और अवैध हथियार के गंभीर मामलों में वांछित था। श्रावस्ती पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ननके पुत्र रुस्तम (लगभग 26 वर्ष), निवासी लौकीपुरवा, थाना कोतवाली भिनगा के रूप में हुई है। वह थाना भिनगा में दर्ज सामूहिक बलात्कार, षड्यंत्र, SC/ST एक्ट और अवैध हथियार के मुकदमे में वांछित था। 7 जून 2026 को थानाध्यक्ष सोनवा और प्रभारी निरीक्षक भिनगा की संयुक्त टीम भाखला पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान, देर रात लगभग 00:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त ननके सफेद रंग की टीवीएस मोटरसाइकिल से ग्राम नेवरिया की ओर से लक्ष्मणनगर–गिलौला मार्ग की तरफ आ रहा है और उसके पास अवैध तमंचा भी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने लक्ष्मणनगर–गिलौला मार्ग पर ग्राम नेवरिया मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। 1200 रुपये नकद बरामद घायल आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद हुए। घायल अभियुक्त को तत्काल सीएचसी सोनवा भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। उसका उपचार वर्तमान में जिला अस्पताल भिनगा में जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments