Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:मौके पर लोगों की...

श्रावस्ती में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:मौके पर लोगों की भीड़ जुटी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की


श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। इटरौली गांव निवासी 35 वर्षीय राधे पुत्र सम्भर का शव रविवार सुबह गांव के पूरब स्थित मुनेशर के बाग में गूलर के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका हुआ पाया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जानकारी मिलने पर चन्दरखा बुजुर्ग पुलिस चौकी प्रभारी राम सजीवन निषाद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह और थाना प्रभारी बिसुनदेव पाण्डेय ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments