Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)योग पखवाड़ा शुरू, पर्यावरण संरक्षण का संदेश:बस्ती में नेचर वॉक और यज्ञ...

योग पखवाड़ा शुरू, पर्यावरण संरक्षण का संदेश:बस्ती में नेचर वॉक और यज्ञ हवन कार्यक्रम आयोजित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में विश्व पर्यावरण दिवस माह के तहत योग पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को नेचर वॉक और पर्यावरण शुद्धि यज्ञ हवन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान “प्रकृति से प्रेरित – जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” वैश्विक थीम के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली, युवा विकास समिति बस्ती, भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति और इंडियन योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। योगाचार्य गरुड़ध्वज पाण्डेय और डॉ. नवीन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संतुलन बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। विश्व योग दिवस के सफल आयोजन के लिए योग शिक्षकों को ब्लॉकवार जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कामना पाण्डेय ने महिला योग प्रशिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। नेचर वॉक के दौरान पौधशाला प्रभारी इंद्रमणि यादव ने प्रतिभागियों को औषधीय पौधों, वनस्पतियों और जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रतिभागियों को मिट्टी की गुणवत्ता, पौधों की पहचान और पक्षी अवलोकन जैसी व्यावहारिक जानकारियां भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में जंगलों को प्लास्टिक मुक्त रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश दिया गया। वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पौधारोपण और पौध वितरण कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान “एक पेड़, आने वाले कल की नींव” का नारा भी दिया गया। मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.के. गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. शशिकला श्रीवास्तव, योगाचार्य सुभाष चंद्र आर्य और नवल किशोर ने भी प्रकृति संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, योग प्रशिक्षकों और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments