Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा चीनी मिल में मिले शव का मामला:बहन ने की शिनाख्त, पुलिस...

मुंडेरवा चीनी मिल में मिले शव का मामला:बहन ने की शिनाख्त, पुलिस जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के मुंडेरवा चीनी मिल परिसर में एक अज्ञात शव मिला है। सुबह करीब 4:30 बजे गार्ड श्रीराम यादव ने शव देखा, जिसके बाद उन्होंने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र श्रीवास्तव को सूचना दी। प्रधान प्रबंधक ने तत्काल मुंडेरवा पुलिस को बुलाया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस को शव के पास एक थैला मिला, जिसमें एक नंबर था। इस नंबर पर संपर्क करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने एक संदीप नामक व्यक्ति के नंबर पर फोन कर शव की फोटो भेजी। पता चला कि यह नंबर सवरिया रेस्टोरेंट बस्ती का है। वहां से मिली जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान नरहरिया टोला बस्ती निवासी अजय पुत्र सुबास के रूप में हुई। खबर फैलने और वीडियो वायरल होने के बाद, मृतक अजय की बहन आरती और उनकी मां मुंडेरवा थाने पहुंचीं। आरती ने शव की पहचान अपने भाई अजय के रूप में की। आरती ने बताया कि उनके पिता का निधन पहले ही हो चुका था और अजय अपनी मां के साथ रहता था। वह गारा-माटी देने का काम करके घर का खर्च चलाता था। आरती ने आशंका जताई कि अजय सोने के लिए चीनी मिल परिसर में गया होगा और गिर गया होगा, जिसके बाद किसी ट्रक चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी होगी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अजय चीनी मिल परिसर में कैसे और क्यों पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने यह भी संभावना जताई कि अजय नशे की हालत में गिर गया होगा और वहीं सो गया होगा, जिस पर ट्रक चालक का ध्यान नहीं गया और पहिया चढ़ गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments