नौतनवा तहसील गेट के सामने सड़क किनारे लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से तेज धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से अचानक तेज आवाज के साथ आग की लपटें उठने लगीं। यह देख पंकज मौर्या, प्रिंस पांडे, अनुराग सिंह, पिंटू पांडे और अन्य मौजूद लोग तुरंत सुरक्षित दूरी पर हट गए, जिससे वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी गई। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के एसडीओ सतीश रावत ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों को भेजकर स्थिति का जायजा लिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा तहसील गेट के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग:इलाके में दहशत, बिजली आपूर्ति बाधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












