HomeHealth & Fitnessविश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय...

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सिल्वर सिटी में वृक्षारोपण किया गया

IMG_20260606_162137

फिरोजाबाद – विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रैपुरा रोड स्थित सिल्वर सिटी  कॉलोनी में वृक्षारोपण किया गया जिसमें नींबू , शीशम,  गुड़हल, नीम, बेल,   इत्यादि पौधे  रोपे गये
इस अवसर पर माउन्ट आबू से पधारें अजय भाई सरिता दीदी,
नीरज पटेल कर निर्धारण अधिकारी, नें पौधा रोपण किया 
कार्यक्रम के पश्चात सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए आवश्यक है। 
माउन्ट आबू से पधारें अजय भाई ने कहा कि हम जितने पौधे लगाये उन सभी देखभाल जरुर करें। ज़ब पेड़ सुरक्षित रहेंगे तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे।
नीरज पटेल नें  बताया कि पेड़ प्रकृति के सुंदर और उपयोगी उपहार हैं, पेड़ हम सभी के प्यारे एवं महान दोस्त हैं। कई जीवित प्रजाति पेड़ों में रहते हैं। पेड़ कई जानवरों, पक्षियों और कीड़ों के प्राकृतिक निवास स्थान का निर्माण करते हैं , पेड़ भूमि को उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं। पेड़ो के द्वारा ही हमे सुन्दर एवं हरा-भरा वातावरण प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के अवसर पर राकेश गोयल (सीए ) शिव कुमार कुशवाहा, मीनू अरोरा, अंजना दीदी , ख़ुशी बहन, ओमलता बहन, सपना बहन , अबिनाश भाई पूनम अग्रवाल एवं सेंटर की बहने और अन्य भाई बहन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments