#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत फीडर पर तैनात एक संविदा लाइनमैन श्रवण कुमार मिश्र ने अत्यधिक कार्यभार, संसाधनों की कमी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र अवर अभियंता/उपखंड अधिकारी, 33/11 केवी विक्रमाजोत को सौंपा है। मिश्र ने अपने त्यागपत्र में बताया कि वह 8 फरवरी 2026 से विक्रमजोत फीडर पर अकेले ही काम कर रहे हैं। उन्होंने भीषण गर्मी और जर्जर बिजली लाइनों में अकेले काम करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले लगभग चार महीनों से उन्होंने कई बार लिखित और मौखिक रूप से अधिकारियों को अतिरिक्त कर्मचारी की आवश्यकता के बारे में सूचित किया था, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लाइनमैन ने कहा कि संसाधनों की कमी और उपभोक्ताओं के लगातार दबाव के कारण उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है। उन्हें प्रतिदिन 12 से 16 घंटे काम करना पड़ता था, जिससे वह अब दिन-रात काम करने में असमर्थ हो गए हैं। त्यागपत्र में श्रवण कुमार मिश्र ने स्पष्ट किया कि उनके पद छोड़ने के बाद विक्रमजोत फीडर की पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी और उनकी कोई जवाबदेही नहीं रहेगी। त्यागपत्र 6 जून 2026 को दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में लाइनमैन ने नौकरी छोड़ी:संसाधनों की कमी और काम के दबाव से परेशान होकर दिया त्यागपत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












