घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस संबंध में पीड़ित राजेश पुत्र मोलई ने घुघली थाने में तहरीर दी है। राजेश ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस दौरान दो डिसमिल अतिरिक्त जमीन देने के नाम पर 70 हजार रुपये भी लिए गए थे। हालांकि, बाद में न तो अतिरिक्त जमीन का बैनामा किया गया और न ही रकम वापस की गई। आरोप है कि जब राजेश इस संबंध में बात करने के लिए उक्त व्यक्ति के घर पहुंचे, तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों और हथौड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में राजेश घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
घुघली में जमीन विवाद में हथौड़ी से हमला:पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












