महराजगंज नगर क्षेत्र के पिपरदेउरा गांधीनगर वार्ड स्थित पोखरा आवास कॉलोनी की जर्जर सड़कें स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। कॉलोनी की अधिकांश सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान जलभराव होने से हालात और भी बदतर हो जाते हैं तथा पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। यह कॉलोनी कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत वर्ष 2008 से 2011 के बीच विकसित की गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कॉलोनीवासियों के अनुसार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी राजकुमार मिश्रा ने कई बार सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया, लेकिन कार्य शुरू नहीं कराया गया। लोगों का दावा है कि करीब 20 बार आश्वासन मिलने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी सुभाष, मनजीत, संदीप और कैलाशी देवी ने बताया कि खराब सड़कें दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। आए दिन लोग गड्ढों में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पोखरा आवास कॉलोनी की सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही जलनिकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
20 बार आश्वासन, फिर भी नहीं बनी सड़क:पिपरदेउरा आवास कॉलोनी की सड़क पर गड्ढे, कॉलोनीवासी परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












