महराजगंज पुलिस ने एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर अपहरण के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर की गई। थाना सोनौली में दिनांक 27.01.2026 को मु0अ0सं0 05/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अपहृता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में, दिनांक 07.06.2026 को उपनिरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद किया। इस टीम में कांस्टेबल विशाल सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल भानू प्रसाद और महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान शामिल थे। पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी हरिश्चंद्र गौतम पुत्र राजू गौतम (उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम बरगदवा उर्फ गनवरिया, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज) को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद अपहृता और गिरफ्तार आरोपी को थाना सोनौली लाया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज के समक्ष पेश किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नाबालिग अपहृता बरामद:महराजगंज पुलिस ने सोनौली में की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












