Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती फैक्ट्री में चोरी, चार पर केस:पांच माह से चल रही थी...

बस्ती फैक्ट्री में चोरी, चार पर केस:पांच माह से चल रही थी वारदात, एक कर्मचारी भी शामिल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक दोना-पत्तल निर्माण फैक्ट्री में लाखों रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में फैक्ट्री के एक कर्मचारी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुधौली थाना क्षेत्र के मझौवा बैकुण्ठ निवासी जितेंद्र कुमार पाण्डेय ने नगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वे संसारपुर फुटहिया में वर्तिका इंडस्ट्रीज नाम से दोना-पत्तल पेपर रील निर्माण और मशीन बिक्री का व्यवसाय संचालित करते हैं। शिकायत के अनुसार, उनकी फैक्ट्री में कार्यरत दिलशाद खान उर्फ लल्लू, उसका भाई गुड्डू खान और उनके साथी नैतिक व आंशू पिछले लगभग पांच माह से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जितेंद्र पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि आरोपी रात के समय ई-रिक्शा से फैक्ट्री पहुंचते थे और मशीनों व अन्य सामान की चोरी कर दूसरे दोना-पत्तल मशीन संचालकों को बेच देते थे। उन्हें 2 जून को शेषनाथ नामक व्यक्ति से मोबाइल पर इस संबंध में सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने दावा किया कि बीते पांच महीनों में करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी किया जा चुका है। शिकायतकर्ता के पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित बताई गई है। सूचना मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने स्वयं फैक्ट्री की निगरानी शुरू कर दी। 4 जून की रात करीब 10:30 बजे एक युवक फैक्ट्री की बाउंड्री कूदकर अंदर घुसा। आवाज देने पर वह भाग निकला और इस दौरान उसका एक चप्पल परिसर में ही छूट गया। उसके अन्य साथी ई-रिक्शा से फरार हो गए। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस और डायल-112 को दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments