Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इंटरलॉकिंग सड़क रिपेयर के 3 माह में धंसी, दीवार गिरी:लोहारन पुरवा के...

इंटरलॉकिंग सड़क रिपेयर के 3 माह में धंसी, दीवार गिरी:लोहारन पुरवा के प्रधान बोले- कार्यकाल अब कुछ ही दिनों का बचा है, किसी तरह पूरा होने दीजिए


बलहा ब्लॉक की ग्राम सभा वेलहन महेशपुर के लोहारन पुरवा गांव में तीन माह पूर्व कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क रिपेयर कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते सड़क पूरी तरह बैठ गई है और उसकी सहायक दीवार भी गिर चुकी है। रिपेयर कार्य को अभी तीन माह भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन सड़क की हालत बदतर हो गई है। इंटरलॉकिंग मार्ग के किनारे बनी दीवार ढह जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भारी वाहनों के गुजरने के दौरान बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान शिवरतन ने कहा कि कार्यकाल अब कुछ ही दिनों का बचा है और किसी तरह कार्यकाल पूरा होने दिया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments