Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में हाइड्रोपोनिक वीड के साथ तमिलनाडु का तस्कर गिरफ्तार:बाजार में कीमत...

महराजगंज में हाइड्रोपोनिक वीड के साथ तमिलनाडु का तस्कर गिरफ्तार:बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपए, तस्करों के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस


महराजगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर 1 करोड़ रुपए की 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की है। मामले में तमिलनाडु निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। सोनौली पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम मंगलवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इदरीश (34) पुत्र वीर मोहम्मद निवासी रामनाथपुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मुकदमा संख्या 51/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाइड्रोपोनिक वीड अत्यधिक महंगी और उच्च गुणवत्ता वाली मादक सामग्री मानी जाती है। इसकी तस्करी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। मामले की जांच जारी है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments