लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मऊ जिले के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन्स स्कूल के सीबीएसई छात्र हिमांशु यादव को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
हिमांशु यादव को इतिहास में 100 में 100 तथा राजनीति शास्त्र में भी 100 में 100 नम्बर मिले है। अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र हिमांशु को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्र के पिता कैप्टन शोभा सिंह तथा माता सुषमा यादव भी मौजूद रही।












