#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से नगर से कप्तानगंज जा रहा था कि रास्ते में अचानक पेड़ की टहनी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मानिकरपुर, कप्तानगंज निवासी 22 वर्षीय उमेश चौधरी पिता रामलखन के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में बाइक पेड़ की टहनी से टकराई:22 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












