HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों का सत्यापन कराते हुए शौचालय से आच्छादित करें-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों यथा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य, आदर्श मॉडल ग्राम पंचायत तथा उनके सत्यापन संबंधित विषय पर चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद का निर्धारित लक्ष्य 6500 के सापेक्ष व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु चयनित लाभार्थियों का सत्यापन कराते हुए उनको शौचालय से आच्छादित किया जाए। ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय का दैनिक संचालन कराते हुए ससमय केयर टेकर को मानदेय भुगतान कराना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देशित किया कि आर0आर0सी0 का नियमित रूप से संचालन कराया जाएं। नगर क्षेत्रों में प्लास्टिक रिसाईकिलिंग प्लांट लगाने हेतु कार्ययोजना बनायी जाए। जिससे नगर का प्लास्टिक कचरा कम हो सके।

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में निर्मित कूड़ा पृथक्करण केन्द्र, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट पर केयर टेकर तैनात करते हुए दैनिक संचालन कराना एवं ओ0एस0आर0 जनरेटर कराना तथा स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण), अन्तर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट एवं गोबरधन प्लाण्ट की स्थापना हेतु शासनादेशानुसार राज्य स्तर से प्राप्त क्रेडिट लिमिट को निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0के0 दास, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन राजकुमार त्रिपाठी, हरिगेन्द्र वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments