HomeHealth & Fitnessफिल्म 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म 12 जून को...

फिल्म ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म 12 जून को देगी दस्तक

 मुंबई। अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला’की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है. चलिए बताते हैं इसे कब और कहां देख सकते हैं.

फिल्म ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज का अब ऑफिशियली ऐलान कर दिया गया है. फिल्म की ऑफिशियली रिलीज डेट का ऐलान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ओर से किया गया है. नेटफ्लिक्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऐलान किया कि इसे 12 जून, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी. 

नेटफ्लिक्स की ओर से फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘जोर से बोलकर सबको डरा दो. भूत बंगला में जल्द एंट्री होगी. भूत बंगला नेटफ्लिक्स पर देखें 12 जून को.’ फिल्म के ऑफिशियली रिलीज के साथ ही अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. ओटीटी के दर्शक इसे देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हो गए हैं.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments