Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो अपलोड:बस्ती पुलिस ने आरोपी युवक...

सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो अपलोड:बस्ती पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा


बस्ती पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 1 अप्रैल 2026 को की गई। आरोपी की पहचान सोनहा थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र चंचल गौतम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अजीत कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बनाकर वायरल की थी। इस कृत्य से आम जनता में भारी आक्रोश था और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की प्रबल संभावना थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें डिलीट कराई गईं। इसके बाद, अजीत कुमार को भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत हिरासत में लिया गया और माननीय न्यायालय तहसील भानपुर भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप के निर्देशन में की गई। सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिलीप चौधरी और हेड कांस्टेबल करुणेश यादव ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments