खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सिद्धार्थनगर में मसालों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चार मसाला उत्पादों के नमूने एकत्र किए गए। ये नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी खामी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आर.एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान शोहरतगढ़ के सुभाषनगर से गोल्डी ब्रांड हल्दी पाउडर, नौगढ़ के तेतरी बाजार से कैच ब्रांड सब्जी मसाला, तथा बांसी के इंदिरा नगर क्षेत्र से आर.एल. ब्रांड लाल मिर्च पाउडर और गर्नी ब्रांड हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। छापेमारी दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आर.एल. यादव के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल और नीरज कुमार चौधरी शामिल थे। विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान जारी रहेगा।
खाद्य विभाग का मसालों में मिलावट पर शिकंजा:सिद्धार्थनगर में चार मसाला उत्पादों के नमूने भरे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












