#बस्ती_न्यूज
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेबन के पास शुक्रवार देर रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बड़ेबन निवासी हरेंद्र सिंह (45 वर्षीय) पुत्र चंद्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब 9.55 बजे परिजनों को उनके कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जब कमरे की जांच की गई तो हरेंद्र सिंह पंखे से फंदे के सहारे लटके मिले। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली मोती चंद के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवक ने लगाई फांसी:कमरे में पंखे से लटकता मिला शव, दरवाजा तोड़कर परिजनों ने निकाला, कारण पता करने में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












