#बस्ती_न्यूज
बस्ती, 13 जून। भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को वैश्विक पहचान दिलाने के आह्वान से काफी पहले से ही पतंजलि योगपीठ वर्ष के 365 दिन योग का अनुष्ठान कर रहा है। पतंजलि योगपीठ लोगों को नियमित रूप से निःशुल्क योगाभ्यास कराकर स्वस्थ और रोगमुक्त बनाने का कार्य कर रहा है। जनपद में पतंजलि योग समिति, इंडियन योग एसोसिएशन, भारत स्वाभिमान समिति और विश्व संवाद परिषद के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि जिले की सभी नियमित योग कक्षाओं में प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रोटोकॉल का अभ्यास हो रहा है।उन्होंने अन्य संस्थाओं के योग प्रशिक्षकों और साधकों से भी अपने निकटवर्ती शिविरों में पहुंचकर यौगिक क्रियाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा योग के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के महामंत्री योगाचार्य डॉ. नवीन सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 19 से 21 जून तक मालवीय रोड स्थित हरी मैरेज हॉल में एक वृहद योग शिविर और योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित होगा। इस शिविर का संयोजन महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कामना पाण्डेय कर रही हैं।पतंजलि योग समिति बस्ती के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य और संरक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने जिले के सभी योग प्रशिक्षकों को आगामी विश्व योग दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।शिविर में योग प्रशिक्षक सौरभ तुलस्यान और गरुण ध्वज पाण्डेय ने उपस्थित साधकों को विधिवत योगाभ्यास कराया। उन्होंने प्राणायाम से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।इस अवसर पर जवाहर यादव, प्रमोद गुप्ता, राम सुभाष चौधरी, राम अचल चौरसिया, सुनील सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र चौधरी, मंजेश राजभर, अभिनव पाण्डेय, गणेश गुप्ता, संतोष तिवारी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, मंगेश राजभर, प्रेम श्रीवास्तव, बलराम तिवारी, सोनू पाण्डेय और के.डी. वर्मा सहित बड़ी संख्या में योग साधक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पतंजलि योगपीठ 365 दिन योग का अनुष्ठान कर रहा है:ओम प्रकाश आर्य बोले, पीएम मोदी के आह्वान से पहले से जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












