Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस ने केवलपुर में ग्रामीणों संग की बैठक:मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण मनाने...

पुलिस ने केवलपुर में ग्रामीणों संग की बैठक:मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण मनाने की अपील


रामनगर सेमरा नानपारा: आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर केवलपुर गांव में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय से शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव ने कहा कि कोई नई परंपरा कायम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से सादगीपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी तत्व अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जाकिर खान, महमूद खां, मोबीन खां, रज्जब शेख, मुजफ्फर शेख, करीम शेख, साबिर अली, इमरान खान, मैनुद्दीन खान, शब्बीर और भुशैली सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments