#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यपाल चौधरी और उनकी टीम ने अभियुक्त मैनुद्दीन उर्फ मोनू को 13 जून 2026 को सुबह 7:15 बजे पंचमोहनी के पास से गिरफ्तार किया। घटना 12 जून 2026 की है, जब सिसवा बरुआर निवासी हरीशचंद्र ने सोनहा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी को मैनुद्दीन उर्फ मोनू बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस शिकायत के आधार पर थाना सोनहा में मु.अ.सं. 139/2026, धारा 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 जून 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद अभियुक्त मैनुद्दीन उर्फ मोनू (उम्र 25 वर्ष), पुत्र निजामुद्दीन, निवासी सिसवा बरुआर, थाना सोनहा, बस्ती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक सत्यपाल चौधरी, कांस्टेबल राजेन्सी वर्मा और महिला कांस्टेबल अर्चना यादव शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सोनहा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार:बहला-फुसलाकर भगाई गई पीड़िता सकुशल बरामद, भेजा गया जेल।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












